फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा एक सोसाइटी में शनिवार को मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों के दो गुट आमने-सामने आ गए। एक गुट के लोगों ने जहां टेंट लगाकर भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी, वहीं दूसरा गुट इसके विरोध में आ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके लिए बिल्डर प्रबंधन व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली गई है, जो गलत है। बिना किसी की सहमति के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। विरोध कर रहे निवासियों का कहना है कि सोसाइटी की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है और यदि ले-आउट में किसी प्रकार का परिवर्तन किया गया तो ओसी और सीसी मिलने में समस्या आ सकती है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। रजिस्ट्री के मुद्दे को लेकर निवासी पहले ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या नक्शे में बदलाव भविष्य में कानूनी जटिलताएं बढ़ा सकता है। विवाद बढ़ता देख निवासियों ने डायल 112 पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। कुछ लोगों ने ईकोटेक तीन कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें