ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में सड़कों पर खुले बिजली के बॉक्स और बाहर निकले तारों से हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। कई बार घटना होने के बावजूद भी प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुद्दे को कई बार ग्रेनो प्राधिकरण के विद्युत विभाग के सामने उठाया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिया जाता है। आरोप है कि ठेकेदार सिर्फ औपचारिकता निभाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।