फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुर्जर राजपूत के बाद जेवर में शुरू हुआ ब्राह्मण बोर्ड पर विवाद, अराजक तत्वों ने पोती कालिख

Sun, 03 Oct 2021 10:08 AM IST
शाहरुख खान मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर

सार

जेवर की रामपुर बांगर में ब्राह्मण नगरी के बोर्ड पर कुछ अराजक तत्वों ने शनिवार रात कालिख पोत दी जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पंचायत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ब्राह्मण बोर्ड पर कालिख पोती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी में सम्राट मिहिर भोज को लेकर पिछले काफी समय से गुर्जर और राजपूतों के बीच विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। उससे पहले जेवर में ब्राह्मणों के बोर्ड को लेकर एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है।
विज्ञापन


जेवर की रामपुर बांगर में ब्राह्मण नगरी के बोर्ड पर कुछ अराजक तत्वों ने शनिवार रात कालिख पोत दी जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पंचायत शुरू कर दी है।

पिछले लगभग एक डेढ़ साल से जेवर सहित आसपास के गांव में जातिवाद से जुड़े नाम लिखने का एक प्रचलन सा बढ़ गया है। क्षेत्र के कुछ गांव में महाराणा प्रताप की फोटो के साथ राजपूताना गांव के बोर्ड लगाए गए हैं। वही दादरी में प्रतिमा अनावरण पर गुर्जर शब्द के विवाद के बाद गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में 10 दिन पहले रामपुर बांगर में भगवान परशुराम की फोटो के साथ ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने ब्राह्मण नगरी का बोर्ड लगाया था। बोर्ड लगाते वक्त किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। लेकिन शनिवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने ब्राह्मण नगरी और उस पर लिखे ब्राह्मणों के स्लोगन पर काली स्प्रे से कालिख पोती जिसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। 

लोगों ने रविवार सुबह बोर्ड पर कालिख पुती देख पंचायत बुलाई हालांकि गांव के बाकी जाति के लोगों ने मामले को शांत करने को लेकर शाम तक बोर्ड को सही कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें