फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: खड़ंजे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और गोली; तीन घायल, मौके पर पुलिस

Sun, 07 Jul 2024 02:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में खड़ंजे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यहां दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
खड़ंजे को लेकर चली गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भोयरा गांव में रविवार सुबह खड़ंजे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग और पथराव कर दिया, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष के दादा और चचेरे भाई के साथ एक महिला को गोली लगी। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार है। पुलिस ने 19 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के रबूपुरा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि गांव में सुनील और भीष्म पाल सिंह के बीच खड़ंजे को लेकर विवाद चल रहा है। सुनील ने घर के सामने खड़ंजे का कुछ हिस्सा रहने की शिकायत की। आरोप है कि उसके बाद उनको फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। जिसके बाद वो परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और शिकायत दी। शिकायत देने के बाद वापस घर पहुंचे। 

आरोप है कि तभी आरोपी पक्ष ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक पथराव किया। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गोली लगने से सुनील के दादा राम सिंह (70 वर्ष), चचेरा भाई दीपांशु (14 वर्ष) और एक महिला आशा (30 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर आरोपी पक्ष के  सौरव, गौरव, भीष्मपाल, ललित, नागेंद्र, राजपाल, सोनू, रिंकू समेत 19 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें