फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांव में गंदगी से फैल रहीं बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाजिदपुर गांव के निवासियों की शिकायत, बरातघर छोटा होने से नहीं कर पाते शादी समारोह के आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। वाजिदपुर गांव में गंदगी से बीमारियां फैल रही हैं। सीवर ओवरफ्लो से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सेक्टर-63 स्थित वाजिदपुर गांव के निवासियों ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि नोएडा प्राधिकरण की तत्कालीन सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने तालाब की जमीन का सौंदर्यीकरण कराया था, लेकिन उसमें पानी का सोखता न होने से गांव का पानी भूगर्भ में नहीं जा पाता। उन्होंने तालाब में सोखता बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि गांव का वाटर लेवल तेजी से नीचे जा रहा है। ऐसे में जल संरक्षण बेहद जरूरी है। लोगों ने बताया कि बरातघर इतना छोटा है कि शादी समारोह में जगह कम पड़ती है।
विज्ञापन



तालाब में सोखता बनना चाहिए, ताकि जल संरक्षण हो सके। -पप्पू यादव

सफाई न होने से गंदगी रहती है। इससे बीमारियां फैल रही हैं। -सतवीर यादव

बरातघर काफी छोटा है। शादी समारोह में दिक्कतें होती हैं। -कालू हिंदू
शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए। -जगपाल यादव

सड़कें ऊंची होने के कारण घरों में बारिश का पानी भरता है। –संदीप यादव

सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। हमें भी पीने का पानी मिले। –अनिल यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें