ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे टी-20 फ्रेंडशिप कप सीजन-24 में क्रिकप्रेमीज ने द लायंस क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। अनुज चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। द लायंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्मल ने 42 रन की मदद से 139 रन का बनाए। विपक्षी टीम के हिमांशु तोमर और संजय शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में क्रिकप्रेमीज ने 12.2 ओवर में ही अनुज चौहान के 80 रनों की बदौलत 140 रन बनाकर मैच जीत लिया।