नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सेक्टर -19 के सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए सैक्टर-19 के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की।
फोनरवा के महासचिव केके जैन के नेतृत्व में हुई बैठक में सेक्टर के निवासियों की जल - सीवर समस्याओं, पार्कों के उचित रखरखाव, पार्कों व स्ट्रीट्स लाइटों के उचित रखरखाव, बड़े नाले - नालियों की सफाई, सभी सड़कों का पुनर्निर्माण, मार्केटों का सौंदर्यकरण, संजय गांधी विद्यालय ग्राउंड की उचित साफ सफाई व इसके चारों ओर चारदीवारी का निर्माण, सेक्टर के अंदर अनाधिकृत कब्जों को हटाना और सेक्टर के अंदर आवारा पशुओं गाय आदि, आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से छुटकारा आदि समस्याओं के समाधान के बारे में अधिकारियों को लिखित पत्र प्रदान किए गए। साथ ही समाधान पर भी चर्चा की गई। बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों में लक्ष्मी नारायण, आर सी गुप्ता, राम कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, डीएसरावत, वीरेंद्र गुप्ता, एमएस दहिया, राज कुमार चौहान, समीर सूर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो