फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में पानी की किल्लत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार को खराब हुई मोटर सोमवार तक नहीं बन पाई
विज्ञापन

-होटल और गेस्ट हाउस में रात काटने पर मजबूर हुए लोग


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। परी चौक स्थित एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में रविवार की सुबह से पानी आने के कारण निवासी परेशान हो रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि भीषण गर्मी में 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा सकी है। लोग एक-एक बाल्टी पानी भरकर 18 तल तक ले जाने पर मजबूर हैं। उनका आरोप है कि रविवार को सुबह मोटर खराब हुई थी, जोकि अभी तक सही नहीं कराई गई है। जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या बरकरार है।

सोसाइटी निवासी सीपी तिवारी ने बताया कि 11 फ्लैट में करीब 800 परिवार निवास करते हैं। इनकी करीब पांच हजार के आसपास आबादी है। रविवार को खराब हुई मोटर के बाद से प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को जब निवासियों ने काफी विरोध जताया था तो तीन टैंक पानी भेजकर खानापूर्ति कर दी गई। सोमवार को भी दिनभर पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। उन्होंने बताया कि कई लोग तो सोसाइटी छोड़कर बाहर होटल, गेस्ट हाउस में रहने के लिए भी चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर पाइप से दी गई पानी की सप्लाई


सोसाइटी वासी ने बताया कि सोमवार को फायर पाइप से सोसाइटी में थोड़ी देर पानी की सप्लाई की गई है। लोग बाल्टियों में पानी भरकर 15 तल तक ले गए हैं और नीचे ही स्नान किया है। भीषण गर्मी में 36 घंटे से ऊपर हो जाने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन ने कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें