फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दशहरा मेले में दिव्यांग की गला रेतकर हत्या, दो किशोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ देख रहा था रावण दहन, अचानक एक ओर गिर गया दिव्यांग
विज्ञापन

पीछे से आए नाबालिगों कमर में भी मारा चाकू, धौंस जमाने पर कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोहन गार्डन इलाके में मंगलवार को रावण जलाने की तैयारी थी। दिव्यांग रवि उर्फ क्रिया (38) परिवार के साथ बैठा हुआ था। अचानक वह एक ओर गिर गया और गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। परिवार को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अस्पताल में परिजनों को पता चला कि रवि का किसी ने गला रेतने के अलावा कमर पर भी चाकू से वार किया है। रणहौला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में 16 और 17 साल के नाबालिगों ने बताया कि रवि उन्हें परेशान करता था। वह उन पर धौंस जमाता था। इस बात से आहत होकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रवि परिवार के साथ मोहन गार्डन के डिफेंस एंक्लेव इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी सिल्की और दो बेटे हैं। पहले रवि एक फैक्टरी में नौकरी करता था, लेकिन वर्ष 2007 में काम करने के दौरान हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए थे। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे रवि, पत्नी व बच्चों के साथ घर के पास ही चल रहे दशहरा मेले में मौजूद था। अचानक रवि एक ओर गिरा गले से खून बहने लगा। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों नाबालिगों से बातचीत कर हत्या की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि नाबालिग दबंगई दिखाने पर ही रवि की हत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें