फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आजादपुर मंडी के गेट पर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र पार्क में वारदात, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
विज्ञापन

पुलिस को आशंका नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी में तीन-चार लड़के मारपीट करते दिखे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में बृहस्पतिवार तड़के अदरक कारोबारी राजेश (27) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। राजेश घर से आजादपुर सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह मंडी के गेट में घुसा तो चार-पांच लड़कों ने उसे घेर लिया। राजेश से मारपीट के बाद आरोपी चाकू मारकर फरार हो गए। राजेश को लोगों ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन लड़कों को हिरासत में लिया है। लूटपाट और रंजिश समेत अन्य दृष्टिकोणों से पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंडी में साथ काम करने वाले राजेश के कुछ करीबियों का कहना कुछ नाबालिगों से उसका विवाद चल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी राजेश परिवार के साथ भड़ौला गांव, महेंद्र पार्क में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। राजेश का आजादपुर सब्जी मंडी में अदरक का कारोबार था। रोजाना तड़के तीन बजे वह घर से मंडी के लिए निकल जाता था। पुलिस को सुबह 4:10 बजे बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक युवक के चाकू लगने की खबर मिली। पुलिस वहां पहुंची तो राजेश की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आजादपुर मंडी के गेट पर उसे चाकू मारा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो चार-पांच लड़के राजेश से मारपीट करते दिखे। छानबीन के बाद यह साफ नहीं हो सका कि राजेश के साथ लूटपाट की जा रही थी या उस पर रंजिशन हमला किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें