ग्रेटर नोएडा की हेमिस्फेयर सोसाइटी में हो रही समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की हेमिस्फेयर सोसाइटी के बेसमेंट में भरा गंदा पानी निवासियों को बीमार कर रहा है। निवासियों का आरोप है कि टावरों की सीवर लाइन एसटीपी से नहीं जुड़ी है, जिसके कारण बेसमेंट में गंदा पानी जमा हो रहा है। निवासियों ने बिल्डर रॉयल गोल्फ लिंकसिटी प्रालि. पर बिना कार्यशील सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के फ्लैट का कब्जा सौंपने का आरोप लगाया है।
सोसाइटी के अभिषेक ने बताया कि शिकायत के बाद ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने एओए को निर्देशित किया है कि सीवर लाइन की तत्काल मरम्मत की जाए और बेसमेंट की सफाई की जाए। वहीं, वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।