फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेमी के साथ गई युवती से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ गई युवती से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया बचाव

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना में एक युवती के प्रेमी के साथ जाने पर परिजनों ने मारपीट की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई, रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने मिलकर उसे, उसके साथी और उसकी बहन के साथ मारपीट की है। कासना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव पंचायतन में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले सकीपुर नितिन से हुई थी। युवती के अनुसार शादी से पहले वह अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी लेकिन परिवार के दबाव में उसे विवाह करना पड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था। इसी से परेशान होकर वह 18 अप्रैल 2026 को अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ चली गई। दोनों दादरी क्षेत्र में युवक की बहन के घर रहने लगे। युवती का आरोप है कि सोमवार की रात करीब 8 बजे उसका भाई गोलू उर्फ गजेन्द्र, चचेरा भाई तरुण, देवर अंकित, आजाद और अन्य लोग लक्ष्मी के घर पहुंच गए। सभी ने मिलकर तीनों को लात-घूंसों से पीटा। किसी परिचित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद वे लोग वहां से बचकर निकल सके। पीड़िता ने बताया कि वह अपने साथी और उसकी बहन के साथ कोतवाली पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल कराने की मांग की है। साथ ही उसने कहा कि वह अब अपने पति के घर वापस नहीं जाना चाहती। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें