फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धर्म पब्लिक स्कूल और शहीद उधम सिंह क्लब फाइनल में

विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में चल रही फुटबॉल लीग में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल लीग में सोमवार को लड़कों के अंडर-15 व 20 और लड़कियों के वर्ग में टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इनमें लड़कियों के वर्ग में धर्म पब्लिक स्कूल व शहीद उधम सिंह क्लब की टीमों ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग में यमुना एरोज क्लब व डीजीएफसी क्लब और अंडर-20 आयु वर्ग में तेजली फुटबॉल अकादमी व विक्टर क्लब ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। इन टीमों के बीच मंगलवार (आज) फाइनल मुकाबले होंगे। सोमवार को हुए मुकाबलों में अंडर-20 आयु वर्ग में विक्टर क्लब ने वर्कशाप क्लब को, यमुना एरोज ने स्कोर क्लब को, डीजीएफसी क्लब ने नागल क्लब को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

अंडर-15 आयु वर्ग में यमुना एरोज ने नागल क्लब को, डीजीएफसी क्लब ने नागल-बी को हराया और लड़कियों के वर्ग में धर्म पब्लिक स्कूल ने महाराणा प्रताप क्लब को हराया। चार दिवसीय लीग में तीसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जगाधरी मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग व भाजपा के जिला महामंत्री परवीन खदरी, पूर्व मेयर मदन चौहान, जेसीटी क्लब व राष्ट्रीय खिलाड़ी व रेफरी बोर्ड के चेयरमैन राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि लीग में अलग-अलग आयु वर्ग की 17 टीमों के 350 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को अंतिम दिन फाइनल मुकाबले होंगे। समापन पर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि होंगे। समापन पर पहली तीन टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, वहीं सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष संतन कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, नरेश ढौंडियाल, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन



इनसर्ट-

थर्मल प्लांट की हॉकी नर्सरी के लिए ट्रायल 14 को
यमुनानगर। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में संचालित हॉकी नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया 14 नवंबर को होगी। इसके लिए 14 नवंबर को शाम तीन बजे ट्रायल होंगे। इसमें 12 से 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए इच्छुक खिलाडी को 13 नवंबर की शाम चार बजे तक अपना पंजीकरण कराना होगा। यह नर्सरी हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से संचालित की जा रही है। इस बारे में अधिक जानकारी दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट के कार्यकारी अभियंता (वर्क्स) के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें