मैदान पर गोल करने के लिए भिड़ती टीमें। संवाद
सिंगाही। महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार पहले मैच में साइनिंग स्टार क्लब सिंगाही ने डीएफएम. सिंगाही को 1-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में नानपारा की टीम ने शाहजहांपुर को 1-0 से मात दी।
पहले मैच में शुरुआत से ही साइनिंग स्टार क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के छठे मिनट में खिलाड़ी हुमेर ने बेहतरीन गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका। निर्धारित समय तक साइनिंग स्टार क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला नानपारा और शाहजहांपुर के बीच खेला गया। खेल के सिर्फ पांचवें मिनट में नानपारा के खिलाड़ी अर्शद ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद शाहजहांपुर ने वापसी की कोशिश की, मगर नाकाम रही। नानपारा की टीम ने यह मुकाबला भी 1-0 से जीत लिया।
इस मौके पर बीजेपी नेता धनीराम मौर्य, सपा नेता अशोक कश्यप, दीप शाह, राकेश जायसवाल, टूर्नामेंट महामंत्री शिखर तिवारी, आयोजन सचिव पराक्रम शाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।