फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिफ्ट खराब होने से मुश्किल में सोसाइटी के 103 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर 75 स्थित एपेक्स एथेना सोसाइटी के सी टावर की लिफ्ट अधिकतर दिनों में खराब रहती
विज्ञापन

-टावर में रहते हैं 103 परिवार, दो ही लिफ्ट होने से एक लिफ्ट पर भार अधिक रहता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसाइटी के सी टावर निवासी लिफ्ट की समस्या से परेशान हैं। सोसाइटी के अंदर सी टावर की लिफ्ट दो दिन से खराब होने से निवासियों को आने-जाने में बहुत समस्या होती है। निवासियों का कहना है कि हाईराइज सोसाइटी में लगी लिफ्ट एक तरह से लाइफलाइन होती है लेकिन यहां पर एक महीने में करीब 15 दिन लिफ्ट खराब होने की समस्या बनी रहती है।

निवासियों ने बताया कि टावर सी में कुल 103 फ्लैट हैं और एक फ्लैट में करीब 4 लोग रहते हैं। ऐसे में टावर के करीब 400 लोग पिछले कई महीनों से लिफ्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा डिलीवरी बॉय, मेड और अन्य स्टाफ का भी आना-जाना रहता है। टावर में सिर्फ दो ही लिफ्ट हैं और इसमें एक लिफ्ट महीने के करीब 15 दिन खराब ही रहती है और ऊपर-नीचे आने-जाने के लिए एक लिफ्ट पर निर्भर रहना पड़ता है ऐसे में दूसरी लिफ्ट पर अधिक जोर पड़ता है। एक लिफ्ट होने से 15-20 मिनट का इंतजार करना पड़ता है। इस संबंध में एओए और मेंटेनेंस विभाग से शिकायत की है।
विज्ञापन

.
सी ब्लॉक में एक लिफ्ट अधिकतर खराब रहती है ऐसे में एक ही लिफ्ट पर भार अधिक रहता है। यदि यह लिफ्ट भी खराब हो गई तो 25 फ्लोर तक सीढ़ियों से आना जाना होता है।
-विहर्ष भारद्वाज, एपेक्स एथेना सी टावर निवासी
टावर सी में हर सप्ताह एक लिफ्ट खराब रहती हैं। टावर के 103 परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। -राम अवतार , एपेक्स एथेना सी टावर निवासी
पिछले दो महीने से हर तीसरे चौथे दिन लिफ्ट खराब हो जाती है। दूसरी लिफ्ट पर भार अधिक होने से दूसरी भी खराब हो जाती है। -हेमचंद्र, एपेक्स एथेना सी टावर निवासी
विज्ञापन

एक ही लिफ्ट दो महीने में 10-15 बार खराब हो चुकी है लिफ्ट का मेंटनेंस ठीक नहीं है। जिस कंपनी को टेंडर दिया है वह कंपनी सही काम नहीं कर रही है। -सुनील सक्सेना, एपेक्स एथेना सी टावर निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें