नोएडा (संवाद)। सेक्टर-73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल के मैदान पर सेकेंड ग्लोरी कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में डूसी स्पोर्ट फाउंडेशन ने 84 रन से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डूसी स्पोर्ट फाउंडेशन टीम ने चार विकेट पर 194 रन बनाए, इसमें आदित्य वर्मा ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। जवाब में ईस्ट प्वाइंट क्रिकेट अकादमी 18 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। अव्यान पाल को मैन ऑफ मैच चुना गया।