फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे दोनों, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों काम खत्म कर घर लौट रहे थे। सेक्टर-63 के जी-293 चौराहे के पास एक स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अशोक दुबे गाजियाबाद के करहेड़ा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा दीपांशु शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त शिवम सोलंकी के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। दोनों सेक्टर-63 में काम खत्म कर निकले थे। आरोप है कि जी-293 चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम घायल हो गया। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस स्कार्पियो के साढ़े 72 हजार रुपये के लगभग 14 चालान लंबित हैं। पीड़ित पिता के अनुसार अगर समय रहते ट्रैफिक पुलिस ने इस पर कार्रवाई की होती तो शायद यह हादसा न होता। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें