- सेक्टर जू-3 के सी ब्लॉक में खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स ये हादसे का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जू-3 के सी ब्लॉक में खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। खुले पैनल बॉक्स की वजह से किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द पैनल बॉक्स को सुरक्षित तरीके से बंद कराने की मांग की है।
निवासियों ने बताया कि सी ब्लॉक में कई स्थानों पर बिजली के पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं। इन रास्तों पर रोजाना बच्चे खेलते हैं और लोग पैदल गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते इन पैनल बॉक्स को बंद किया जाना चाहिए जिससे किसी तरह के हादसे की संभावना को टाला जा सके। निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग जल्द इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
- खुले बिजली पैनल बॉक्स को देखकर हमेशा चिंता बनी रहती है कि कही किसी दिन कोई दुर्घटना न हो जाए। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें जल्द बंद कराया जाना चाहिए।
-पूरन सिंह
- सी ब्लॉक में रोजाना काफी लोग आते-जाते हैं। खुले पैनल बॉक्स सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए इन्हें जल्द ठीक कराया जाना जरूरी है।
-राजपाल चौहान
- निवासियों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जा रही है कि खुले बिजली पैनल बॉक्स को सुरक्षित किया जाए, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे।
-लक्ष्मण सिंह बिष्ट
- हम चाहते हैं कि संबंधित विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करे। समय पर कार्रवाई होने से लोगों को खासकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
-देवेंद्र भाटी
राजपाल चौहान
राजपाल चौहान
राजपाल चौहान
राजपाल चौहान