फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थार चालक में सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कोट पुल नहर के समीप सड़क के किनारे खड़े हुए व्यक्ति को थार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि लुहारली गांव में योगेश भाटी परिवार के साथ रहते हैं । 20 अक्टूबर को देर शाम को उनका बड़ा भाई नविंदर सिंह घर से अपने खेत को देखने के लिए गया था। जब वह नहर पुल की तरफ आने वाली सड़क पर खेत की बाउंड्री के पास सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। तभी काले रंग की थार गाड़ी आई और सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह थोड़ी दूर जाकर गिरा और थार उसके ऊपर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक फरार हो चुका था। घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात थार चालक की तलाश में लगी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें