जहांगीरपुर। खुर्जा-जेवर रोड पर एसएल फार्म हाउस के निकट एक बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जहांगीरपुर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, बाइक सवार को पकड़कर जहांगीरपुर चौकी पहुंचा दिया गया। हादसे में घायल हुए अमीरो जहांगीरपुर के व्यापारियान मोहल्ले के रहने वाले हैं।