- जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
-
संवाद न्यूज एजेंसी
-
नोएडा। सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास ट्रक में टक्कर होने से घायल दूध विक्रेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के बाबूगढ़ निवासी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई पवन कुमार (29) सात अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे पिलखुवा से दूध का ट्रक लेकर दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे सेक्टर-62 गोलचक्कर से आगे फुटओवर ब्रिज के पास आलू से लदे एक ट्रक से उनके वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-62 गोलचक्कर से आगे फुटओवर ब्रिज के पास आलू से लदा एक ट्रक पंक्चर होने की वजह से रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूध के ट्रक इसमें जा भिड़ा। जिसमें पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।