फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गार्ड से मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना सिटी के सेक्टर 25 में स्थित प्रेसिथम सोसाइटी में करीब 4 दिन पहले गार्ड से हुई मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिला निवासी राजकुमार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड है। 18 अक्टूबर को वह जब ड्यूटी कर रहे थे उसी दौरान वहां रहने वाली अंजू शर्मा नाम की एक महिला ने उसके साथ बिना वजह मारपीट की थी। यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट करने वाली महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें