दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के पंचकूला कॉलोनी में रह रही एक महिला ने गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दो महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
पंचकूला कॉलोनी में की रहने वाली नेमवती देवी ने कॉलोनी में 85 वर्ग गज का मकान खरीदा है। मकान लेने के बाद से ही पड़ोसी जय नरदेव, ज्योति, कपिल चौधरी महिला को परेशान करने लगे। आरोपी 20 अगस्त को सुबह के समय महिला के घर में जबरन घुस आए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद 7 सितंबर को पीड़िता की बेटी को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों को भी पत्राचार के माध्यम से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जनता दर्शन में घटना की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीएम के आदेश पर जय नरदेव, ज्योति, कपिल चौधरी, गीता, रमेश, माधुरी और अमित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।