- जहां अधूरी, वहां भी बाधाएं दूर कराई जाएंगीं, सीईओ ने जारी किया आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-सोसाइटियों के बाहर मुख्य सड़कों की सर्विस लेन के गड्ढ़े और अधूरेपन की बाधाएं ग्रेनो प्राधिकरण दूर करेगा। सीईओ रवि कुमार एनजी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सभी वर्क सर्किल इसके लिए काम कराएंगे। सीईओ का कहना है कि सर्विस लेन के काम इस तरह से हों कि वाहन बिना किसी अड़चन के गुजर सकें।
परियोजना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीईओ के निर्देश के बाद सर्विस लेन सुधारने के कामों को चिह्नत कर उनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी महीने करीब एक दर्जन सड़कों की सर्विस लेन की निविदाएं जारी हो जाएंगीं जिससे अगले महीने से काम शुरू हो सके। सीईओ का कहना है कि शहर का ट्रैफिक सुगम रहे। इसके लिए जरूरी है कि सर्विस रोड भी बेहतर तरीके से बनाई जाएं और उनको गड्ढ़ा और बाधा मुक्त रखा जाए।