फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडवेज बसों को एयरपोर्ट से गुजारने के दावे रह गए हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


- यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाली बसों को एयरपोर्ट से गुजारा जाना था, सवारियों को मिलती बेहतर कनेक्टिविटी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यात्रियों के लिए केनक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गुजारने की योजना बनाई जरूर थी लेकिन अब तक एक भी बस इस रूट पर नहीं गई। सिटी बस और कैब सेवा पर ही फिलहाल यात्री निर्भर हैं। सिटी बस मिलने की स्थिति में यात्रियों को अतिरिक्त किराया देकर कैब के जरिये आगे का सफर तय करना पड़ रहा है।
हालांकि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अभी चुनिंदा जिलों के लिए ही हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं। किस रूट की सिटी बस एयरपोर्ट के बस स्टॉप पर किस समय पहुंचेगी और रवाना होगी इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी निगम की ओर से जारी नहीं की गई है। ऐसे में कई यात्रियों की बस छूट जाने पर उन्हें कैब के माध्यम से आगे का सफर तय करना पड़ा। जिसका किराया लगभग ड़ेढ हजार तक चुकाना पड़ा। उधर सिटी बस में अधिकतम पचास रुपये ही किराया लगता। अगर एयरपोर्ट के रूट से सार्वजनिक रोडवेज बसों को गुजारा जाता तो यात्रियाें को कैब में अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ता। सिटी बस न मिलने पर उनके पास रोडवेज बस का विकल्प रहता। आरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया इसपर तैयारी की जा रही है। यात्रियों का आवागमन बढ़ने के साथ बसों को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होकर गुजरती बसें : नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बस डिपो से संचालित होने वाली अधिकांश बसें यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरती हैं। आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, लखनऊ समेत अन्य रूट की बसें यहीं से होकर गुजरती हैं। यमुना एक्सप्रेसवे को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी बनाया गया है। इससे उतरते ही बस स्टॉप बनाया गया है। बसें शुरू होंगी तो उन्हें ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिये ही एयरपोर्ट तक जाना होगा। हालांकि जेवर टोल से होकर भी बसें जा सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें