बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नीलम चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से खान फिटनेस जिम में शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संचालक यमन खान ने बताया कि शिविर शिविर में कुल 40 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि वह ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें।