फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 39 करोड़ से बदलेगी शहर की रफ्तार, ईवी बसों के लिए तैयार होगा आधारभूत ढांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
39 करोड़ रुपये से ईवी सिटी बस के लिए बुनियादी ढांचा होगा तैयार
विज्ञापन



-नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-90 में बस डिपो और सेक्टर-38 बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड की बनाई योजना, जल्द जारी होंगे टेंडर

- डिपो में बसों के लिए 20 चार्जिंग स्टेशन व प्लेटफार्म बनेंगे, वहीं बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड पर 8 चार्जिंग स्टेशन व फुटपाथ को होगा निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में नोएडा प्राधिकरण सिटी बस के रूप में 100 ई-बसों का संचालन शुरू कराने की तैयारी में है। इसके पहले ई-बसों को चार्ज करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार होगा। प्राधिकरण ने 39 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं ई-बसों से जुड़े संसाधनों को धरातल पर उतारने की परियोजना बनाई हैं। पहली परियोजना सेक्टर-90 में 20 करोड़ रुपये से ईवी बस डिपो विकसित करने की है। वहीं दूसरी परियोजना ईवी के अनकूल सेक्टर-38 बॉटनिकनल गार्डन बस स्टैंड को 19 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की है। प्राधिकरण अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों परियोजनाओं के टेंडर जारी किए जाएंगे।
बात अगर सेक्टर-90 की करें तो यहां पर पूर्व में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बसों का टर्मिनल था। अब तैयारी ई-बसें चलाने की है। इसलिए यहां पर उच्च क्षमता के 20 चार्जिंग स्टेशन, प्लेटफार्म उनके ऊपर शेड, वाशिंग सेंटर, मेंटनेंस यार्ड, ड्राइवर रूम के साथ एडमिन ऑफिस को संवारने अधूरी बाउंड्री का निर्माण पूरा करवाने समेत अन्य काम करवाने की है। एक चार्जिंग स्टेशन 240 किलोवाट क्षमता का होगा। इस हिसाब से करीब 6000 किलोवाट बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर व अन्य संसाधन विकसित होंगे।
विज्ञापन

बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड: इस बस स्टैंड को नोएडा प्राधिकरण मॉडल बस स्टैंड बनाएगा। यहां पर 26 बसों को खड़े करने के लिए प्लेटफॉर्म से लेकर ऑटो की पार्किंग के अलावा टिकट काउंटर और खानपान के लिए फूड कोर्ट बनाया जाएगा। ई-बसों के 8 चार्जिंग स्टेशन यहां पर भी विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे। चार्जिंग स्टेशन के साथ प्लेटफार्म और ऊपर शेड बनेंगे। इसके अतरिक्त 8 कियोस्क, 14 ऑटो के लिए पिक-ड्रॉप एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, फूड कोर्ट, पुलिस चौकी और शौचालय बनेंगे।
विज्ञापन

सिटी बस संचालन की तैयारी आगे बढ़ाई गई है। ई-बसों का संचालन होगा। इसके लिए सेक्टर-90 में बस डिपो को तैयार करवाया जाएगा। वहीं बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड भी ईवी के लिए विकसित होगा। - एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें