- कबड्डी अंडर-14 और बैडमिंटन अंडर-17 लड़कों के वर्ग में जीता स्वर्ण
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका के खिलाड़ियों ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता 15 और 16 मई को आयोजित हुई। स्कूल की कबड्डी अंडर-14 टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बैडमिंटन अंडर-17 लड़कों के वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के चेयरमैन राकेश भाटी, जीबीयू के खेल अधिकारी प्रदीप यादव, पीटीआई सुभाष नागर, जितेंद्र नागर, सचिन नागर और सचिन भाटी मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।