-जिम्स अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज, बच्चों के विवाद में हुई लड़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। फलैदा बांगर के एक परिवार में शांतिपूर्ण माहौल अचानक क्लेश में बदल गया।। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद सगे देवर ने अपनी भाभी पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 6 मार्च की बताई जा रही है।
रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव फलैदा बांगर निवासी पूजा ने पुलिस को बताया कि घटना 6 मार्च की है। उनके बच्चे घर में खेल रहे थे, तभी बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई। बच्चों के विवाद के बाद उनकी देवरानी सुमन और देवर महेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। पूजा ने बताया कि विरोध करने पर महेंद्र ने उनके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने उन्हें बचाने आए उसके चचिया ससुर विजय के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे और उन्हें बचाया। जिसके बाद उनके देवर और देवरानी मौके से भाग निकले। लिखित शिकायत के आधार पर रबूपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।