रबूपुरा। थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन ने थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने पहुंचकर उन्होंने प्राथमिकी रजिस्टर, महिला केंद्र समेत थाने की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाली सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। अपराध करने वाले लोगों को बिल्कुल बक्शा न जाए और तत्काल कार्रवाई की जाए। संवाद