फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केले के गोदाम में लगी आग, ऑटो भी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
-नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तुगलुपर गांव की घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में बुधवार सुबह केले के गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग एक ऑटो और पड़ोस में मैरिज होम तक भी पहुंच गई। हालांकि वहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गोदाम पूरी तरह जल गया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। विभाग का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चला सका है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी निवासी सुरेंद्र यादव का तुगलपुर गांव में केले का गोदाम हैं। बुधवार की सुबह करीब 3:15 बजे दमकल विभाग को गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। जिस पर दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया, लेकिन आग तक तक काफी फैल चुकी थी। गोदाम के पास खड़ा ऑटो भी चपेट में आ गया। जबकि पास के मैरिज होम में भी कुछ सामान जल गया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि केले के साथ कुछ और सामान गोदाम में रखा हुआ था। जिसमें आग लगी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें