फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेस में भेदभाव का आरोप, छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों ने फॉर्मल ड्रेस में आने पर विरोध करने और खाने की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय पाक कला संस्थान में बृहस्पतिवार को मेस में छात्रों ने हंगामा कर दिया। भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के छात्रों ने मैस में उनके साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि उन्हें मेस में हाथ धोने तक की अनुमति नहीं दी जाती। इसके अलावा फॉर्मल ड्रेस में आने पर भी उन्हें टोका जाता है, जबकि संस्थान के छात्र फॉर्मल ड्रेस में मैस में आते हैं। इसको लेकर संस्थान से बात करनी चाहि लेकिन उन्हाेंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


एक छात्रा ने बताया कि उनके संस्थान में सभी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाती, इसलिए कुछ छात्र भारतीय पाक कला संस्थान के परिसर में रहते हैं और वहीं की मेस का इस्तेमाल करते हैं। छात्रा का आरोप है कि मेस में खाने को लेकर भी कई बार शिकायतें सामने आई हैं। कभी खाने में कीड़े मिलने तो कभी नॉनवेज मिलने की शिकायत छात्रों ने की है। छात्रा के अनुसार, बृहस्पतिवार को छात्र मेस में खाना खाने पहुंचे तो वहां की फैकल्टी ने फॉर्मल ड्रेस में मैस में आने पर आपत्ति जताई। कुछ देर बाद संस्थान के छात्र फॉर्मल ड्रेस में मैस पहुंचे, लेकिन उन्हें नहीं रोका गया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें