फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जर्जर सड़क और खुली नाली से सेक्टर के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास स्थित सेक्टर थीटा-2 में जर्जर सड़क और खुली जल निकासी की नाली की समस्या से निवासी परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और मिट्टी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वाहन गुजरने पर धूल उड़ती है, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क किनारे बनी जल निकासी की खुली नाली में कूड़ा पड़ा रहता है। इससे नाली में जल निकासी प्रभावित होने के साथ गंदगी की समस्या भी बनी रहती है।
निवासियों ने बताया कि सड़क की हालत काफी समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी से निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गड्ढों के साथ-साथ सड़क पर मिट्टी भी जमा रहती है, जो वाहनों के गुजरने पर उड़ती रहती है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में जल निकासी के लिए बनी खुली नाली में लोग कूड़ा डाल देते हैं। इससे नाली में गंदगी जमा रहती है और पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत कराने, जमा मिट्टी हटाने और जल निकासी की नाली की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नाली को ढकने की व्यवस्था करने से कूड़ा डालने की समस्या पर भी रोक लग सकती है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
-
सड़क पर गड्ढे और मिट्टी जमा होने से रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए। -प्रकाश पांडे

सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चलाने में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। -यशपाल सिंह

जल निकासी की खुली नाली में कूड़ा पड़ा रहता है। नाली की सफाई कराने के साथ इसे ढकना भी जरूरी है, ताकि इसमें कूड़ा न डाला जाए। -दुष्यंत मोहन शर्मा

सड़क और नाली दोनों की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। प्राधिकरण मौके पर निरीक्षण कर जरूरी काम कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। -धीरज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें