हिमाचल प्रदेश में अबतक 257 मामले
हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2021 से अबतक प्रदेश में डेंगू के 257 मामले सामने आए हैं। सोलन में सबसे ज्यादा 194 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी को लेकर अलर्ट किया है। विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। ऐसे में घरों के आसपास गंदगी और पानी को जमा नहीं होने दें।
पढ़ें पूरी खबर...
लखनऊ में 27 घरों को नोटिस जारी
लखनऊ में के इंदिरानगर, अलीगंज, आलमबाग, टूड़ियागंज और सिल्वर जुबली क्षेत्र में बुधवार को डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं। यहां के 3888 घरों के सर्वेक्षण में से 27 में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिमी यूपी में भी बुरे हैं हालात
बुधवार को मेरठ और सहारनपुर में डेंगू के 54 नए मरीज सामने आए हैं जबकि सहारनपुर जनपद में 35 शिविरों में 132 लोग बुखार से तपते हुए मिले। वहीं मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने समेत कई स्थानों पर लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 600 से ज्यादा लोगों को नोटिस दे चुकी है। बिजनौर बागपत समेत अन्य जनपदों में भी डेंगू और बुखार अपना कहर बरसा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर में भी मिल रहे मरीज
गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले छह कर्मचारियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में बीते तीन दिनों में पांच नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला है। सभी की हालत सामान्य है और तेजी से रिकवरी भी हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर...