फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी में अभिभावकों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा। बच्चों के लिए एनटीपीसी दादरी के दोनों गेटों को खोलने की मांग करते हुए आसपास के गांवों के अभिभावकों ने मंगलवार को एनटीपीसी दादरी के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने महिलाओं पर लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों ने कमांडेंट और घटना में शामिल अन्य जवानों को दादरी यूनिट से हटाने की मांग की है। वहीं, सीआईएसएफ के कमांडेंट ने लाठीचार्ज के आरोप को नकार दिया है।
विज्ञापन

एनटीपीसी टाउनशिप के अंदर केंद्रीय विद्यालय, डीपीएस और डीएवी स्कूल हैं। इनमें भू-विस्थापित चौना, सीदीपुर, ततारपुर व नंगला के काफी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मंगलवार को गांवों की महिलाएं एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन पर पहुंचीं। महिलाओं कहना था कि टाउनशिप का गांवों की तरफ वाला गेट बंद रहता है, इस कारण बच्चों को 4 किमी चलकर आना पड़ता है। ग्रामीणों ने गेट को खोलने की मांग की है, ताकि बच्चों को परेशानी नहीं हो। प्रदर्शन के बीच एनटीपीसी के अधिकारियों ने पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया, जबकि अन्य महिलाएं गेट पर खड़ी थीं। आरोप है कि तभी सीआईएसएफ कमांडेंट ने जवानों के साथ महिलाओं को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान उन पर लाठीचार्ज करते हुए अभद्रता की। सीदीपुर ग्राम प्रधान और महिलाओं ने गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग से जांच कराने की मांग की है। साथ ही कमांडेंट और घटना में शामिल जवानों को हटाने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, सीआईएसएफ मुख्यालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

लाठी चार्ज होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।
- नितिन कुमार सिंह, एसीपी-2, ग्रेनो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें