-डीडी आरडब्ल्यूए की टीम ने डीसीपी ट्रैफिक से की मुलाकात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डीडी आरडब्ल्यूए की टीम ने शनिवार को डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह से ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में मुलाकात की। इस दौरान जिले की ट्रैफिक संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह की ओर से सेक्टर 51, 52 मेट्रो स्टेशन और सेक्टर 57 चौकी पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात के लिए कहा। अनिल कुमार ने बताया कि सेक्टर 53 नोएडा के गांव गिझोड़ से सटा होने के कारण गांव की गाड़ियां सेक्टर में खड़ी होने से सेक्टरवासियों को परेशानी होती है। गिझोड़ चौराहे पर सीएनजी पंप के कारण मेन सड़क पर वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति बनी रहती है। सेक्टर 11 के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने हरि दर्शन चौराहा व मेट्रो अस्पताल चौराहे पर और सेक्टर 41 अध्यक्ष अनिल खन्ना ने सेक्टर 41 मार्केट के पास व सेक्टर गांव आगाहपुर से सटा होने के कारण गांव की गाड़ियां सेक्टर मे खड़े होने की समस्या बताई। इस अवसर पर डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, वीरेश मलिक, सेक्टर 11 अध्यक्ष अनुज गुप्ता महासचिव दिनेश कृष्णन, सेक्टर 34 से सुरेंद्र प्रसाद, सेक्टर 33 से विजय रतूड़ी व अन्य लोग उपस्थित रहे है।