फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेएनयू खेल स्टेडियम के नवीनीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने विश्वविद्यालय खेल स्टेडियम के नवीनीकरण और परिसर में खेल सुविधाओं को अपग्रेड करने की मांग की है। इस संबंध में छात्र संघ ने जेएनयू कुलगुरु को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव वैभव मीणा के मुताबिक, खेल के बुनियादी ढांचे की वर्तमान स्थिति खराब है। इसमें टूटे हुए ट्रैक, खराब जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था की कमी, पुराने या गायब उपकरण और अपर्याप्त इनडोर सुविधाएं शामिल हैं। पेशेवर प्रशिक्षक और फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है। महिलाओं की भागीदारी भी कम है। हम स्टेडियम का पूर्ण नवीनीकरण, व्यायामशालाओं और इनडोर हॉल को अपग्रेड उन्नयन, छात्रावास स्तर के खेल बुनियादी ढांचे की नियमित मरम्मत, आधुनिक खेल उपकरणों का प्रावधान, पेशेवर प्रशिक्षकों की नियुक्ति और सुरक्षित अभ्यास क्षेत्रों का निर्माण चाहते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें