फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्गों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने को बनेगा ध्यान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनडीएमसी अध्यक्ष ने कालीबाड़ी मार्ग के आशीर्वाद वृद्धाश्रम में किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल की है। एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने शुक्रवार को कालीबाड़ी मार्ग स्थित आशीर्वाद वरिष्ठ नागरिक गृह में ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर केशव चंद्रा ने कहा कि ध्यान न केवल आंतरिक शांति का मार्ग है, बल्कि ऊर्जा और स्थिरता का स्रोत भी है। यह केंद्र वरिष्ठ नागरिकों को स्वयं से पुनः जुड़ने और नई ऊर्जा का अनुभव करने का अवसर देगा। एनडीएमसी निदेशक (कल्याण) अंजुम सिद्दीकी ने बताया कि ध्यान केंद्र को वरिष्ठ नागरिकों के लिए शांति, चिंतन और कायाकल्प का समर्पित स्थान बनाया गया है। वहीं, आयुष परियोजनाओं के समन्वयक डॉ. नवीन शर्मा ने जानकारी दी कि तीन और ध्यान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें दो अन्य वृद्धाश्रम भगवान दास लेन स्थित आराधना निकेतन और नेताजी नगर स्थित संध्या निकेतन में होंगे, जबकि एक केंद्र एनडीएमसी मुख्यालय पालिका केंद्र में कर्मचारियों के लिए बनाया जाएगा। एनडीएमसी का कहना है कि इन ध्यान केंद्रों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और कर्मचारियों को तनावमुक्त, सकारात्मक और सामुदायिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें