नोएडा के कोतवाली सेक्टर 113 क्षेत्र में एक होम डिलीवरी ब्वाय को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर 39 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दबंग पीड़ित युवक के कपड़े उतरवा कर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
तवाली सेक्टर 113 पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। सेक्टर 122 में रहने वाला अभय प्रताप डिलीवरी बॉय का काम करता है। अभय की 1 साल पहले किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से कहा सुनी हो गई थी।
आरोप है कि उन युवकों ने इसका बदला लेने के लिए नौ फरवरी को उसे बंधक बनाया और कपड़े उतरवा कर निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेरहमी से मारपीट की। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्रा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा थाने पर पंजीकृत है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।