फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में आज से दिल्ली मेला, 100 देशों से आएंगे खरीदार

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगा हुआ आईएचजीएफ दिल्ली फेयर – ऑटम 2026 का बा
विज्ञापन
- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 17 अक्तूबर तक चलेगा पांच दिवसीय आयोजन
विज्ञापन


- केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे शुभारंभ, 17 हॉल में 3000 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार को 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेले का शुभारंभ होगा। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मेले में देश के हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, इसमें करीब 100 देशों के खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है। मेले के 17 हॉल में 3000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद पेश करेंगे। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। यह बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) आयोजन है, इसलिए आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना और महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1994 में शुरुआत के बाद से यह मेला वैश्विक खरीदारों के लिए प्रमुख कारोबारी मंच बन गया है। उनके अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में हस्तशिल्प का कुल निर्यात 33,168 करोड़ रुपये रहा। मेले में आदित्य बिड़ला फैशन, फैबइंडिया लिमिटेड, रिलायंस रिटेल और शॉपर्स स्टॉप जैसे प्रमुख भारतीय खुदरा एवं ऑनलाइन ब्रांडों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

होम डेकोर से फैशन ज्वेलरी तक के उत्पाद होंगे प्रदर्शित

एक्सपो मार्ट के 17 हॉल में लगाए गए स्टॉल पर होम डेकोर, फर्निशिंग, फैशन ज्वेलरी, फर्नीचर और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। खरीदारों की सोर्सिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेले में विशेष आकर्षण भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


मुक्त व्यापार समझौतों से निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने बताया कि अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात समेत करीब 100 देशों के खरीदारों के मेले में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से भारतीय निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते किए हैं। इन समझौतों से हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए नए कारोबारी अवसर खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें