फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में डॉक्टर से मारपीट पर रेजिडेंट डॉक्टरों का हंगामा, कार्रवाई पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- एसीपी का घेराव कर नर्स और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, संस्थान की ओर से पुलिस को पत्र लिखने का दावा
- डॉक्टरों का आरोप- बाहरी युवकों को बुलाकर की गई मारपीट, संस्थान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने और ड्यूटी के दौरान मारपीट की धारा जोड़ने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 10 अक्तूबर को हुई घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को भी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचे एसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर के सामने विरोध जताते हुए स्टाफ नर्स नीतू चपराना और उसके साथ आए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) का कहना है कि जब तक संस्थान की ओर से कार्रवाई का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। सोमवार को डॉक्टरों के हंगामे के दौरान ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भी परेशानी का सामन करना पड़ा।
डॉक्टरों का आरोप है कि घटना के दिन अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों के अनुरूप कदम नहीं उठाए गए। इससे नाराज डॉक्टरों ने सोमवार को विरोध जारी रखा। उनका कहना है कि संस्थान की ओर से भी पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ओपीडी के पास डॉक्टर से मारपीट का आरोप : पुलिस के अनुसार जिम्स के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में पीजी-2 के छात्र डॉ. राहुल सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 अक्तूबर की दोपहर करीब 2:15 बजे ओपीडी-10 के पास नीतू चपराना अपने साथ दो-तीन बाहरी लोगों को लेकर पहुंचीं। उस समय वह अपने कंसल्टेंट से मिलने ओपीडी-11 की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की गई। डॉ. राहुल ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि घटना से पहले तीन दिन तक उनका पीछा किया गया और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पहले ही जानकारी दी गई थी। हालांकि पुलिस के अनुसार शुरुआत में डिस्चार्ज समरी को लेकर महिला डॉक्टर पल्लवी और स्टाफ नर्स के बीच कहासुनी से हुई थी। इस दौरान जूनियर डॉ राहुल ने हस्तक्षेप किया तो उनकी भी नर्स से बहस हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नर्स ने राहुल सिंह को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा पहले ही प्राथमिकी दर्ज है : पुलिस ने डॉ. राहुल सिंह की तहरीर के आधार पर रविवार को कासना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसमें नीतू चपराना को नामजद किया गया है, जबकि दो-तीन अन्य लोगों की पहचान की जांच की जा रही है। वहीं एसीपी तृतीय डॉ. रवि शंकर ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें