फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में लिया बुराइयों को जड़ से मिटाने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना/नूंह। मेवात में फैल रही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शनिवार को नूंह के लोकनिर्माण रेस्ट हाउस प्रांगण में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के धार्मिक उलमा, राजनेता और समाज के चौधरियों की अहम महापंचायत आयोजित की गई। अध्यक्षता उलमा मौलाना सईद ने की। इस मौके पर कांग्रेस के तीनों विधायक, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, शहीदा खान, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, राजस्थान के कामा से पूर्व विधायक शमसुल हसन के अलावा जजपा, बीजेपी, इनेलो आदि पार्टियों के नेताओं व चौधरियों को साथ लेकर 51 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। राजनेता और उलमाओं ने फैसला लिया कि जिस शादी में अधिक लोग और दहेज का दिखावा होगा वे उसमें शिरकत नहीं करेगें।
विज्ञापन

इस मौके पर जमीयत उलमा हिंद की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश के महासचिव मौलाना याहया करीमी, मौलाना, शेर मोहम्मद, मुफ्ती जाहिद हुसैन ने बताया कि आजकल समाज में जुआ, सट्टा, नशा, टल्लू, ओलेक्स, शराब, नाच, गाने, डीजे, शादियों में दहेज प्रथा, छोटी-छोटी बातों में तलाक देने, हिंदु-मुस्लिम भाईचारा तोड़ने जैसी समाज में फैल रही बुराइयों के खिलाफ उलमा, राजनेता और चौधरियों के संग मिलकर एक मुहिम चलाई जा रही है। इसको लेकर अब तक राजस्थान के नीमली में पांच फरवरी व 26 फरवरी को फिरोजपुर झिरका में महापंचायत हो चुकी है। अगली पंचायत राजस्थान में फिर होगी। उनका कहना है कि बुराइयों के खिलाफ सभी राजनेता, धार्मिक गुरु, चौधरी और प्रमुख लोग पूरा साथ दे रहे है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इन बुराइयों पर काबू पाया जा सकेगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक नसीम अहमद, बदरूदीन चेयरमैन, मौलाना राशिद, मौलाना अतहर, मौलाना खालिद कासमी सहित काफी उलमा, राजनेता व प्रमुख लोग व चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें