फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव शिकारपुर में रंजिश के कारण दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर घायल कर दिया। घायल युवकों को नगर की सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित आमिर पुत्र निज्जर मोहम्मद निवासी गांव शिकारपुर थाना सदर तावडू ने बताया कि आरोपी पीड़ित परिवार के साथ रंजिश रखते हैं और कई बार जानलेवा हमला कर चुके हैं और अंजाम भुगतने की धमकी देते रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि गत नौ मार्च शाम करीब 6:30 बजे वह और उसका साथी सोहेल घर की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया। हादसे में सोहेल भी घायल हो गया। पीड़ितों के परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी तावडू में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित आमिर के बयान पर आरोपी खालिद, जाकिर, सुब्बत, शरीफ, महमूद, फजल, मनीष, इक्का व तौहीद गांव शिकारपुर थाना तावडू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें