फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree in the field
विज्ञापन
पिनगवां। अकबरपुर रोड के पास खेत में खडे़ नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिनगवां निवासी आरिफ पुत्र इसलाम के रूप में हुई। खेतों में चारा लेने गई महिला ने इसकी सूचना लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए शव को अल-आफिया अस्पताल मांडीखेडा भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान स्थित इस्लाम बड़ौली गोपालगढ़ का रहने वाला इसलाम पिछले काफी समय से पिनगवां में रह रहा था। उसके 20 वर्षीय पुत्र आरिफ का परिजनों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रविवार दोपहर को अकबरपुर रोड पर बेर बाग के पास खेत में खडे़ नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों में चारा के लिए पहुंची महिलाओं ने जब युवक के शव को लटका देखा तो इसकी सूचना लोगों को दी गई। जांच अधिकारी जय किशन का कहना है कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें