फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डैजलर्स ने पैसेटर्स को हरा जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पाम ओलंपिया सोसाइटी में एकदिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइटी में रविवार को एकदिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप का फाइनल देर रात को खेला गया। इसमें डैजलर्स ने पैसेटर्स को 18 रन से मात दी। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के निवासियों ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में डैजलर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए। डैजलर्स की पारुल श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार छक्के लगाए। विपक्षी टीम की गेंदबाज मिनाक्षी ने तीन और प्रियंका शर्मा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैसेटर्स की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर मात्र 38 रन ही बना सकी। ज्योति बजाज ने सर्वाधिक 12 रन की पारी खेली। डैजलर्स की गेंदबाज रिंकी और इंदु ने 2-2 विकेट लिए। रिंकी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पारुल श्रीवास्तव को मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मिनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट में सोसाइटी की महिलाओं की छह टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके माध्मय से महिला शक्तिकरण का संदेश दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें