फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहीं तय हो पाई ट्रायल रन की तारीख, उड़ान में देरी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड की 20वीं बोर्ड बैठक मेें विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

- टर्मिनल बिल्डिंग में लगने वाले स्टील को विदेश से मंगाने में हो रही देरी, तय समय पर संचालन की बनाई गई रणनीति
नंबर गेम
80 फीसदी काम पूरा
3900 मीटर लंबा पहला रनवे तैयार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा हवाई अड्डे के ट्रायल रन की तारीख तय नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 20वीं बोर्ड बैठक में इस पर सहमति नहीं बन पाई। इससे हवाई अड्डे से तय समय से उड़ान शुरू होने में देरी के आसार दिखने लगे हैं। मुख्य सचिव डाॅ. दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि टर्मिनल बिल्डिंग के पूरा होने में अभी समय लगेगा। इमारत में लगने वाला स्टील को विदेश से मंगाने में देरी हो रही है। हालांकि बैठक में अधिकारियों ने सितंबर में संचालन के लिए रणनीति पर चर्चा की।
नोएडा हवाई अड्डे से सितंबर में पहली उड़ान प्रस्तावित है। बोर्ड बैठक में यमुना प्राधिकरण और नायल ने बोर्ड के पटल पर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट रखी गई। सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। पहला रनवे 3900 मीटर का तैयार कर लिया गया है। एटीसी और मौसम की जानकरी देने वाला उपकरण समेत रडार सिस्टम लगाया जा चुका है। अब तक के काम योजना के अनुसार पूरे किए जा रहे हैं। जिन कामों में देरी है, उनके लिए प्राथमिकता पर निगरानी के साथ पूरा कराया जाएगा। बैठक में नोएडा सीईओ लोकेश एम और ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, सचिव वित्त अम्मार रिजवी, निदेशक नागरिक उड्डयन कुमार हर्ष और नायल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल रन से होगी उपकरणों की जांच
एयरपोर्ट के संचालन से पहले ट्रायल रन बेहद अहम है। इससे एयरपोर्ट पर बनकर तैयार रनवे और अन्य उपकरणों की लाइव जांच होगी। इसके अलावा अन्य संसाधनों की भी परख की जानी है। उम्मीद जताई जा रही थी कि बोर्ड बैठक में ट्रायल रन की तिथि पर निर्णय लिया जाएगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें