सेक्टर-132 निवासी प्रतीक शर्मा ने शिकायत की है कि उनकी बेटी प्रकृति और पत्नी यामिनी के नाम पर अलग-अलग बैंक अकाउंट हैं। दो जनवरी को बेटी के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। फिर पता चला कि पत्नी के अकाउंट से भी 3 बार में 64 हजार रुपये निकाले गए हैं।
साइबर जालसाजों ने मां व बेटी के खाते में सेंध लगाकर चार बार में 99 हजार रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने फर्जी तरीकेसे यूपीआई आईडी बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब पीडि़तों को ठगी का पता चला, तब पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-132 निवासी प्रतीक शर्मा ने शिकायत की है कि उनकी बेटी प्रकृति और पत्नी यामिनी के नाम पर अलग-अलग बैंक अकाउंट हैं। दो जनवरी को बेटी के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। फिर पता चला कि पत्नी के अकाउंट से भी 3 बार में 64 हजार रुपये निकाले गए हैं। दोनों अकाउंट पत्नी की ही कस्टमर आईडी पर हैं।
रुपये निकाले जाने के बारे में बैंक की तरफ से जानकारी मिली है कि यूपीआई आईडी बनाकर धनराशि निकाली गई है। प्रतीक ने यह भी बताया है कि यूपीआई आईडी बनाने या अकाउंट से धनराशि निकाले जाने से जुड़ा कोई ओटीपी या मैसेज मोबाइल पर नहीं आया है। नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।