फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: कॉल सेंटर के सर्किल हेड को गोली मारने वाला गिरफ्तार, चार जनवरी को सेक्टर-2 के बीपीओ में किया था फायर

Tue, 24 Jan 2023 09:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क,

सार

चार जनवरी को सेक्टर-2 स्थित एनएसबी कॉल सेंटर में घुसकर सर्किल हेड वसुंधरा, दिल्ली निवासी सदरुल इस्लाम को गोली मार दी गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-2 स्थित कॉल सेंटर में घुसकर सर्किल हेड को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली फेज वन पुलिस की टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी घटना के दिन से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


चार जनवरी को सेक्टर-2 स्थित एनएसबी कॉल सेंटर में घुसकर सर्किल हेड वसुंधरा, दिल्ली निवासी सदरुल इस्लाम को गोली मार दी गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में गोली मारने वाले आरोपी की पहचान तुरंत हो गई थी और गोली मारने का आरोप कॉल सेंटर के पूर्व कर्मचारी अनूप सिंह पर लगा था। 

इस मामले में अनूप सिंह वांटेड था। दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी अनूप सिंह मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है। नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि काम में लापरवाही व अनुशासनहीनता में अनूप को छह महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। इसी से नाराज होकर अनूप ने सर्किल हेड को गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें