फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एपीके फाइल भेजकर कारपेंटर से 5.81 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीके फाइल भेजकर कारपेंटर से 5.81 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने एपीके फाइल भेजकर एक कारपेंटर से 5.81 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्स एप पर एपीके फाइल भेजी थी। इसके बाद पीडि़त ठगी का शिकार हुआ। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुलंदशहर अगौता के अजीतपुर गांव निवासी मुस्तकीम ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में फर्नीचर की दुकान पर काम करते हैं। 29 अगस्त को उनके वाट्सएप पर एक मैसेज आया था। उन्होंने फाइल खोलकर देखा और बंद कर दिया। करीब आधे घंटे बाद मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के एक के बाद एक साथ छह मैसेज आए। उनके बैंक खाते से 5.81 लाख रुपये कट गए। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि ठगों ने एपीके फाइल भेजकर सेंधमारी की। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन बैंक खातों की जांच की जा रही है। जिनमें ठगी की रकम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें