नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में कोतवाली फेज टू में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि हल्दोनी गांव में रहने वाले आमिर खान ने शिकायत की है कि उनकी मामी रोनक बानू शुक्रवार को फेज टू से जा रही थीं। आरोप है कि चालक राजेंद्र ने लापरवाही से ऑटो को चलाते हुए उनकी मामी को टक्कर मार दी। घायलावस्था में मामी को जिला अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं नंगला चरणदास गांव के रहने वाले शिवशरण के भाई और भतीजी शुक्रवार रात को बाइक से जा रहे थे। फेज दो स्थित मदरसन कंपनी कार्यालय के पास अज्ञात बस चालक ने बाइक टक्कर मार दी। दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्यूरो